पपरो गांव के मयूर राज सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट चयनित, परिवार और गांव में खुशी की लहर|
हजारीबाग/गया।
हजारीबाग जिले के पपरो गांव के मयूर राज सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मयूर, अजय सिंह के पुत्र और स्वर्गीय रामसेवक सिंह के पोते हैं।
मयूर राज सिंह के पिता वर्तमान में कोलकाता में CIF सेवा दे रहे हैं, जबकि उनके चाचा राकेश सिंह CISF दिल्ली में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव में हर्ष और गर्व की लहर है।
शिक्षा और सफर
मयूर राज सिंह ने शुरुआती पढ़ाई हजारीबाग से की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वे कोटा गए और फिर दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की। शिक्षा और कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
परिवार और ग्रामीणों में खुशी
उनकी इस सफलता से परिवार और रिश्तेदार बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। उनके चाचा लक्ष्मी सिंह, रामजतन सिंह, सुरेंद्र सिंह और मनोज सिंह, भाई चंदन सिंह समेत पूरे पपरो गांव के लोग इस गौरवशाली क्षण का हिस्सा बनकर खुश हैं। परिवार का पैतृक निवास गया (बिहार) में है, जहां भी इस सफलता की गूंज सुनाई दे रही है।
गांव के लिए गर्व का पल
मयूर की इस उपलब्धि ने पपरो गांव और गया जिला दोनों को गौरवान्वित किया है। ग्रामीणों का कहना है कि मयूर ने युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का काम किया है और यह साबित किया है कि कड़ी मेहनत और लगन से हर सपना पूरा किया जा सकता है।


Post a Comment