Header Ads

चौपारण: पपरो गांव की सड़क पर फंसी स्कूल वैन, छात्राओं को रोजाना उठानी पड़ रही है मुसीबत |

 हजारीबाग/चौपारण।  



हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड का पपरो गांव आज भी विकास की राह देख रहा है। गांव की सड़क इतनी जर्जर स्थिति में है कि शनिवार को यहां से गुजर रही एक स्कूल वैन बीच रास्ते में फंस गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली।


ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाता है और कीचड़ व गड्ढों के कारण वाहन निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो बच्चों को पैदल ही स्कूल जाना पड़ता है।


गांव की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि यहां परियोजना बालिका उच्च विद्यालय भी मौजूद है। लेकिन सड़क की बदहाली की वजह से छात्राओं और शिक्षकों को स्कूल आने-जाने में रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अभिभावकों का कहना है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।


आश्चर्य की बात यह है कि पपरो गांव के बगल में ही चौपारण ब्लॉक मुख्यालय स्थित है। प्रशासनिक नजरों के सामने होने के बावजूद सड़क निर्माण की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।




ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि पपरो गांव की सड़क का जल्द से जल्द पक्का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों की जिंदगी खतरे में न पड़े।

No comments

Powered by Blogger.